नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा लीज पर लिए गए विमानों में से 15 का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) निरस्त कर दिया है, जिससे विदेशों से किराए पर लिए गए यह विमान अब कंपनी को लौटाने होंगे।
नागरिक उड्डयन महानिदेशक अरुण मिश्रा ने बताया कि डीजीसीए किंगफिशर के अन्य विमानों का पंजीकरण रद्द करने के संबंध में भी आयकर अधिकारियों और हवाई अड्डा संचालकों से मंगलवार को बात करेगा।
लीज पर विमान लेने के लिए वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी एयरक्राफ्ट लेसर इंटरनेशनल लीज फाइनेंस कॉरपोरशेन (आईएलएफसी) ने कहा है कि वह किंगफिशर को किराए पर दिया गया एक विमान पहले ही वापस ले चुकी है।
भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीपी अग्रवाल ने बताया कि किंगफिशर के पास लीज पर लिए गए 15 और विमान हैं। इसके अलावा उसके पास अपने खरीदे हुए 10 विमान भी हैं।