फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार के बावजूद सीमित रही महंगाई की रफ्तार

Mon, 12 Nov 2012 08:41 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई बढ़ने की रफ्तार जारी है, लेकिन बढ़ी महंगाई के बीच अक्टूबर का ताजा आंकड़ा यह राहत दे सकता है कि त्योहारी सीजन होने के बावजूद इस दौरान महंगाई एक तरह से स्थिर रही और यह सितंबर के 9.73 फीसदी की तुलना में मामूली बढ़कर 9.75 फीसदी पर रही। इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण चीनी, दाल और सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अक्टूबर में शहरों के मुकाबले गांवों में महंगाई की मार ज्यादा पड़ी है। शहरों में महंगाई दर 10 फीसदी के करीब 9.75 पर पहुंच गई है हालांकि गांवों में महंगाई दर 9.5 फीसदी से थोड़ी ही कम है। लोगों पर सबसे ज्यादा मार चीनी से पड़ी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्टूबर में चीनी के दाम करीब 20 फीसदी बढ़े हैं।

इसके बाद नंबर आता है खाने के तेल का। अक्टूबर में खाने का तेल 18 फीसदी महंगा हो गया है। दालों के दाम 15 फीसदी बढ़े हैं। अक्टूबर में सब्जियां भी 11 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। मांस, मछली और अंडों की कीमत 12.18 फीसदी बढ़ी। इसी तरह कपड़े और जूते सालाना स्तर पर 10.47 फीसदी महंगे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें