फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी बैंक में जमा करवाएं अपना पैसा

Sat, 08 Dec 2012 06:12 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप किसी भी बैंक में जाकर पैसा जमा करवा सकते है, चाहे उस बैंक में आपका खाता हो या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की महत्वाकांक्षी योजना से लाखों बैंक उपभोक्ताओं को फायदा होगा।  
विज्ञापन


तमाम लोग अपने प्रदेशों से बाहर काम करने के लिए आते हैं। इन लोगों को जब अपने घर के किसी सदस्य के बैंक खाते में रुपये जमा करवाने होते हैं तो बैंकों में लंबी-लंबी लाइनों में जूझना पड़ता है। मगर, आरबीआई की नई योजना के बाद अब लाइनों में लगने से छुटकारा मिल जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता किसी भी बैंक में जाकर एनईएफटी के माध्यम से बैंक खाते में रुपये जमा करवा सकता है। चाहे वह कोई निजी बैंक हो या फिर राष्ट्रीयकृत बैंक, इसके लिए उपभोक्ता को रुपए जमा करवाते समय एनईएफटी फार्म भरना होगा।
विज्ञापन


इसमें उसे मूल बैंक का नाम, खाता नंबर, खाताधारक का नाम और अपनी बैंक शाखा का आइएफसी कोड भरना होगा। देश भर में करीब 91 हजार बैंक शाखाओं में एनईएफटी सुविधा मौजूद है। इसके माध्यम से बैंक में रुपए जमा करवाने के लिए दस हजार रुपये तक के लिए अधिकतम तीन रुपए तथा पचास हजार रुपए तक के लिए छह रुपए का शुल्क लिया जाएगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें