फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइरस आज संभालेंगे 'टाटा' की कमान

Mon, 31 Dec 2012 12:19 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह टाटा संस के नए अध्यक्ष बनाए गए साइरस पी मिस्त्री सोमवार को अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह सौ वर्षों से अधिक पुराने इस कारोबारी समूह के सबसे कम उम्र के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


समूह के मुख्यालय बांबे हाउस के सूत्रों ने बताया कि मिस्त्री को पहले शनिवार को ही कामकाज संभालना था, लेकिन उस दिन और फिर रविवार को अवकाश होने के नाते अब वह सोमवार से ही अध्यक्ष के रूप में काम शुरू करेंगे।

मिस्त्री को 21 वर्षों तक प्रमुख रहे श्री रतन टाटा के स्थान पर टाटा समूह का नेतृत्व सौंपा गया है। रतन टाटा विभिन्न पदों पर 50 वर्षों तक कंपनी की सेवा करने के बाद गत 28 दिसंबर को रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें