फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम लोन ले चुके पुराने ग्राहकों होगा फायदा!

Fri, 11 Apr 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में ग्राहकों को बैंकों के तरफ से कई तरह की राहत मिलने वाली है। इसके तहत समान प्रोफाइल वाले ग्राहकों से अलग-अलग ब्याज लेने, नए ग्राहक की तुलना में पुराने ग्राहक से ज्यादा ब्याज लेने जैसे मामलों में भेदभाव खत्म करने की तैयारी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भारतीय रिजर्व बैंक के वर्किंग ग्रुप ने इस संबंध में ड्रॉफ्ट रिपोर्ट जारी कर दिया है। जिस पर मिले सुझाव के आधार पर रिजर्व बैंक सभी बैंकों के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में 16 मई तक लोगों से सुझाव मांगे हैं।

रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आनंद सिन्हा की अध्यक्षता में गठित वर्किंग ग्रुप ने कहा है कि समान प्रोफाइल वाले ग्राहकों से ब्याज दर में किए जा रहे भेदभाव को नहीं स्वीकार किया जाएगा। ज्यादातर बैंक होम लोन में नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कम ब्याज दर पर कर्ज देते हैं। जबकि पुराने ग्राहकों की ब्याज दरें बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के अनुसार ऐसा केवल ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल खराब होने पर ही किया जा सकता है। इसी तरह वर्किंग ग्रुप का मानना है कि मौद्रिक नीति के जरिए रेपो रेट आदि में बढ़ोतरी पर तो बैंक तुरंत कर्ज महंगा करते हैं, लेकिन कमी होने पर तुरंत कर्ज सस्ता नहीं करते हैं। रिजर्व बैंक ने बेस रेट पर स्प्रेड तय करने के लिए एक विस्तृत नीति बनाने की भी बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें