फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों ने क्यूआईपी से जुटाए 12,151 करोड़ रुपये

Tue, 01 Jul 2014 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कंपनियों ने 2014 की अप्रैल-जून की अवधि में संस्थागत निवेशकों को शेयर जारी करके 12,151 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
विज्ञापन


यह रकम पिछले वर्ष की समान अवधि में भारतीय कंपनियों द्वारा जुटाई गई रकम से 10 गुना अधिक है। इससे निवेशकों की धारणा मजबूत होने का संकेत मिलता है।

प्राइम डाटाबेस की रिपोर्ट के अनुसार क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए कंपनियों ने 2013-14 के अप्रैल-जून अवधि में 1,222 करोड़ रुपये जुटाए थे, जो मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़ कर 12,151 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि 2012-13 की पहली तिमाही में एक भी क्यूआईपी जारी नहीं किया गया था। वहीं 2014-15 की पहली तिमाही में छह क्यूआईपी जारी किए गए थे, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में तीन क्यूआईपी जारी किए गए थे। सबसे बड़ा क्यूआईपी रिलायंस कम्युनिकेशंस का 4,808 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें