फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज होगी विकास की रफ्तारः प्रधानमंत्री

Sat, 15 Dec 2012 01:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि एक बार फिर से देश में विकास की रफ्तार तेज होगी। हालिया लिए गए आर्थिक फैसलों से इंडियन इकोनॉमी जल्द ही 8-9 फीसदी की वृद्धि दर से बढ़ेगी।
विज्ञापन


भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य महासंघ (फिक्की) के आम बैठक में पीएम ने डीजल और रसोई गैस पर सब्सिडी कम करने का संकेत दिया। प्रधानमंत्री ने माना कि पिछले दो साल में महंगाई बढ़ी है। अब महंगाई दर को पांच से छह प्रतिशत के बीच लाने की जरूरत है।

कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना के बारे में उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी, साथ ही बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। पीएम ने रिटेल में एफडीआई का विरोध कर रहे लोगों को पुराने विचार वाले और वैश्विक हकीकत की अनदेखी करने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें