फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई, एचडीएफसी व एक्सिस बैंक पर कार्रवाई शुरू

Thu, 11 Apr 2013 09:53 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
काले धन को सफेद करने के आरोप में शामिल देश के तीन प्रमुख निजी बैंकों पर आरबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत बैंकों पर अलग-अलग कार्रवाई होने के साथ प्रणाली के स्तर पर हुई चूक के आधार पर भी कार्रवाई आरबीआई करेगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन पत्रिका कोबरापोस्ट द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के जरिए पिछले महीने आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के कुछ कर्मचारियों पर मनी लॉड्रिंग का आरोप लगाया था, जिसके बाद तीन बैंकों के अलावा रिजर्व बैंक ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की थी।

बृहस्पतिवार को रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एचआर खान ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। बैंकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक बैंक पर कार्रवाई के अलावा प्रणाली स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि खान ने यह बताने से इंकार किया कि बैंकों पर किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आरबीआई की जांच रिपोर्ट को जारी करने के संबंध में भी कोई समय-सीमा बताने से भी इंकार किया है। डिप्टी गर्वनर ने यह जानकारी नेशनल हाउसिंग बैंक के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को दी।

इसके पहले आरोप लगने के बाद बैंकों द्वारा खुद शुरू की गई जांच भी पूरी की जा चुकी है। बैंकिंग इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार आरोपी बैंकों ने अपनी जांच में जहां किसी तरह के नियमों की अनदेखी नहीं होने की बात कही है। वहीं रिजर्व बैंक की जांच में बैंकों द्वारा केवाईसी नियमों के उल्लंघन की बात भी आने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें