फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी के दाम

Mon, 24 Jun 2013 11:24 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी व पीएनजी की कीमतें बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब राजधानी में एक किलो सीएनजी पर दो रुपये तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं गाजियाबाद में 2.25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं, हर दो माह में 30 यूनिट तक पीएनजी खर्च पर प्रति यूनिट एक रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

दिल्ली में सीएनजी अब 41.90 रुपये तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 47.35 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इस बढ़ोतरी से ऑटो का खर्च प्रति किमी. 6 पैसे, टैक्सी का 10 पैसे और बस का 57 पैसे बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


जहां तक पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में वृद्धि की बात है तो राजधानी में दो माह के दौरान 30 स्कॉयर क्यूबिक मीटर (एससीएम यानी यूनिट) तक गैस खपत करने पर उपभोक्ता को प्रति यूनिट 24.50 रुपये चुकाने होंगे, जबकि इससे अधिक खर्च करने पर प्रति यूनिट 40.50 रुपये की दर से भुगतान करना होगा। पहले यह रेट 23.50 रुपये था।
विज्ञापन


वहीं, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में यह दर 26 व 43 रुपये होगी। नई दरें मंगलवार से लागू कर दी गई हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में पीएनजी के करीब चार लाख उपभोक्ता हैं।

सीएनजी की कीमतें

शहर---नई कीमत---पुरानी कीमत---बढ़ोत्तरी
दिल्ली---41.90---39.90---2.00
नोएडा---47.35---45.10---2.25
ग्रेटर नोएडा---47.35---45.10---2.25
गाजियाबाद---47.35---45.10---2.25

नोट: कीमत प्रति किलो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें