फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला फील्ड में 3,470 करोड़ रुपये निवेश करेगी केयर्न इंडिया

Fri, 10 Oct 2014 08:52 AM IST
सुजय मेहदूदिया/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनहैंस्ड ऑयल रिकवरी (ईओआर) के प्रभावी प्रबंधन के लिए वेदांता समूह की कंपनी केयर्न इंडिया ने बाड़मेर ब्लॉक में अपनी मंगला फील्ड से बेहतर एक्सपेक्टेड अल्टीमेट रिकवरी (ईयूआर) हासिल करने के लिए आने वाले महीनों में 56.6 करोड़ डॉलर यानी 3,470 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


एनहैंस्ड ऑयल रिकवरी एक तकनीक है, जिसका इस्तेमाल ऑयल फील्ड से निकाले जा सकने वाले तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं एक्सपेक्टेड अल्टीमेट रिकवरी का आशय किसी तेल भंडार से निकाली जा सकने वाली तेल की संभावित मात्रा से है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, केयर्न ने बाड़मेर ब्लॉक में अपने मंगला फील्ड से बेहतर एक्सपेक्टेड अल्टीमेट रिकवरी हासिल करने के लिए एनहैंस्ड आयल रिकवरी लागू करने की प्रक्रिया में है।

केयर्न एनर्जी द्वारा जमा कराए गए फील्ड डेवलपमेंट प्लान के अनुसार कंपनी ने इओआर प्रोजेक्ट में 56.6 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इस प्रोजेक्ट में पॉलीमर फ्लडिंग तकनीक का इस्तेमाल भी शामिल है। मंगला फील्ड में आयल ज्यादा गाढ़ा है। इसकी वजह से पानी और आयल के बीच एडवर्स मोबिलिटी रेशियो है। ऐसी स्थिति में तेल के तेजी से बहने के के लिए पॉलीमर पानी का गाढ़ापन बढ़ा कर मोबिलिटी नियंत्रित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


इससे जुड़े घटनाक्रम में केयर्न इंडिया की पैरेंट कंपनी केयर्न एनर्जी पीएलसी सरकार से पुराने कर विवाद का निपटारा करने की मांग कर रही है। यह विवाद उस समय का है जब कंपनी ने 2006 में अपनी भारतीय सब्सिडियरी को लिस्ट कराया था।

इस वर्ष जनवरी में आयकर विभाग ने अपने आदेश में कहा था कि केयर्न एनर्जी पीएलसी ने दूसरी जगहों पर निगमित सब्सिडियरी से अपना समूचा भारत का कारोबार 2006 में निगमित केयर्न इंडिया को स्थानांतरित कर 24,504.50 करोड़ रुपये कैपिटल गेन हासिल किया है। इसके बाद से केयर्न एनर्जी अपनी भारतीय सब्सिडियरी में 90 फीसदी हिस्सेदारी बेच चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें