फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 20 हजार के पार

Mon, 27 May 2013 07:53 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल-गैस, मेटल, टेक व बैंकिंग वर्गों में अच्छी लिवाली के चलते तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार ने बीते सप्ताह की गिरावट से अच्छी रिकवरी की।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 326 अंक उछल कर 20 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 20,030.77 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 99.60 अंक बढ़कर 6,083.15 अंक पर बंद हुआ।

एमसीएक्स-एसएक्स के प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 में भी तेजी रही और यह 214.5 अंक बढ़कर 11,681.13 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस के अलावा सनफार्मा, एचडीएफसी, आईटीसी और एयरटेल के शेयरों में मजबूत लिवाली हुई।
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 1.14 प्रतिशत बढ़कर 6,459.86 अंक पर और स्मॉलकैप 0.79 फीसदी बढ़ कर 6,039.78 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 2,485 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,364 बढ़त में और 981 गिरावट में रहे, जबकि 140 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में रिलायंस 5.12 फीसदी की तेजी के साथ टॉप पर रहा।

केजी डी-6 क्षेत्र में रिलायंस को गैस के नए भंडार मिलने की खबर से कंपनी के शेयरों में तगड़ी लिवाली हुई। इसके अलावा सनफार्मा 4.66 फीसदी, जिंदल स्टील 3.61, भारती एयरटेल 3.31, हिंडाल्को 3.17, स्टरलाइट 2.78, एचडीएफसी 2.24, टाटा मोटर्स 2.20, भेल 2.02, एचडीएफसी बैंक 1.92, टीसीएस 1.88 और हीरोमोटो कॉर्प 1.62 फीसदी बढ़त में रहे।

बीएसई का सेंसेक्स 46 अंकों की बढ़त के साथ 19,750.67 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही यह बिकवाली के दबाव में 19,678.31 अंक के न्यूनतम स्तर तक फिसला, लेकिन इसके बाद शुरू हुई लिवाली का जोर आखिर तक बना रहा और सेंसेक्स 20 हजार के स्तर को पार करते हुए 20,083.47 अंक के ऊंचे स्तर तक चढ़ा।

अंत में यह पिछले सत्र के 19,704.33 अंक की तुलना में 1326.44 अंक उछल कर 20,030.77 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी छह अंकों की बढ़त के साथ 5,989.40 अंक पर खुला।

लिवाली के बल पर यह छह हजार के स्तर को पार करते हुए 6,100 अंक के करीब 6,099.90 अंक की ऊंचाई तक गया।

बिकवाली के कारण शुरुआती कारोबार में ही यह 5,875.55 अंक के निचले स्तर तक फिसला था। अंत में यह पिछले सत्र के 5,983.55 अंक की तुलना में 99.60 अंक चढ़कर 6,083.15 अंक पर रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें