फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 388 अंक लुढ़का

Thu, 23 May 2013 08:32 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में राहत पैकेज वापस होने से ग्लोबल आर्थिक संकट गहराने की आशंका, विदेशी बाजारों में कमजोरी के संकेत और भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा घटने का बुरा असर घरेलू शेयर बाजारों पर नजर आया।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएससी) का सेंसेक्स 387.91 अंक गिरकर 20 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 19,674.33 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 127.45 अंक फिसल कर 6,000 अंक के स्तर से नीचे 5,967.05 अंक पर बंद हुआ।

एमसीएक्स एसएक्स का प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 178.75 अंक लुढ़क कर 11,682.3 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती से रुपये के साढ़े आठ माह के निचले स्तर (55.60) पर पहुंचने से भी बाजार को झटका लगा।

बीएसई का मिड कैप 1.99 फीसदी गिरकर 6,363.82 अंक पर और स्मॉल कैप 2.20 फीसदी गिरकर 5,974.45 अंक पर रहा।

बीएसई में 2,446 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 592 बढ़त में और 1,737 गिरावट में रहे, जबकि 117 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक 7.96 फीसदी, एलएंडटी 5.49, जिंदल स्टील 4.05, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.99, एनटीपीसी 3.88, भेल 3.74, एयरटेल 3.59, महिंद्रा 3.09, आईसीआईसीआई बैंक 3.03, टाटा पावर 2.92, स्टरलाइट 2.59, मारुति सुजुकी 2.39, टाटा स्टील 2.03, बजाज ऑटो 2.02, गेल इंडिया 1.90, विप्रो 1.48, हिंडाल्को 1.27, इनफोसिस 1.23, आईटीसी 1.04, एचडीएफसी बैंक 0.67, कोल इंडिया 0.48, ओएनजीसी 0.36, डा रेड्डी 0.27, टाटा मोटर्स 0.27, हीरोमोटो कॉर्प 0.10, टीसीएस 0.10, सिप्ला 0.06 और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.01 फीसदी की गिरावट में रहे।

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से बीएसई का सेंसेक्स करीब 90 अंकों की गिरावट पर 19,971.37 अंक पर खुला। शुरुआती लिवाली के दम पर यह 20,027.56 अंक तक चढ़ा, लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली का दबाव आखिरी सत्र तक बना रहा।
विज्ञापन


कारोबार के अंतिम चरण में सेंसेक्स चार सौ अंकों से अधिक की गिरावट लेकर 19,634.79 अंक के निचले स्तर तक फिसला और अंत में 387.91 अंक की गिरावट के साथ 19,674.33 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 44 अंकों की गिरावट के साथ 6,050.40 अंक पर खुला।

लिवाली के बल पर 6,081.45 अंक तक चढ़ा, लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 6,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 5,955.70 अंक तक लुढ़का।

अंत में पिछले दिवस के 6,094.50 अंक की तुलना में 2.09 प्रतिशत अर्थात 127.45 अंक फिसलकर 5,967.05 अंक पर बंद हुआ।

बाजार संभालने सामने आए वित्त मंत्री
इधर बाजार में मची अफरातफरी को संभालने के लिए खुद वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को आगे आना पड़ा। हालांकि, वित्त मंत्री के बयान के बाद भी बाजार भारी गिरावट पर ही बंद हुआ।

बाजार में आई इस गिरावट को रोकने के लिए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आनन-फानन में प्रेसवार्ता के जरिए यह संकेत देने की कोशिश की कि निवेशकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मायूस और घबराने की कोई बात नहीं है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन को गलत तरीके से समझा गया है।

वित्त मंत्री के कहा कि अगर उसे सावधानी से अध्ययन किया जाए, तो उसमें कहा गया है कि भविष्य की स्थिति को देखते हुए हर महीने 85 अरब डॉलर की कमी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें