भारतीय रिजर्व बैंक के पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी के बावजूद बाजार में तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोपहर तीन बजे तक 358.73 फीसदी बढ़कर 20,929.01 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है। तीन बजे तक बीएसई सेंसेक्स में हुए कारोबार के दौरान 1.74 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
50 शेयर वाले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 119.80 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तीन बजे तक निफ्टी 119 अंक बढ़कर 6,220.90 के अंक स्तर पर पहुंच गया था। तीन बजे तक हुए निफ्टी में हुए कारोबार में 1.96 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
बीएसई सेंसेक्स में दिन भर के कारोबार के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस, मारूति सुजुकी, एचडीआईएल, सेंचुरी टेक्सटाइल, जयप्रकाश एसोसिएट के शेयरों में 9 से 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सुजलॉन एनर्जी, भारती इंफ्राटेल, मुथुट फाइनेंस और क्रिसिल के शेयरों में 4 से 1 फीसदी तक की गिरावट आई।
निफ्टी में दिनभर हुए कारोबार के दौरान मारूति, जेपी एसोसिएट, आईसीआईसीआई बैंक, इंडस बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में क्रमशः 8.75, 7.75, 6.26, 5.63 और 5.16 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं रैनबैक्सी, आईटीसी और भारतीटेल के शेयरों में 0.90 से 0.13 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।