फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी होगा महंगाई को मात देने वाला बॉन्ड

Mon, 23 Dec 2013 09:10 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को रिजर्व बैंक का महंगाई से ज्यादा ब्याज देने वाला बहुप्रतीक्षित इनफ्लेशन इंडेक्स बॉन्ड लांच होगा जिसमें 31 दिसंबर तक सरकारी और प्रमुख निजी बैंकों के जरिए निवेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इस बॉन्ड में एक साल में पांच हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा। इसमें व्यक्ति, एचयूएफ, चैरिटेबल इंस्टिट्यूट और यूनिवर्सिटी निवेश कर सकेंगे।

इस बॉन्ड में मोटे तौर पर महंगाई दर के ऊपर 1.5 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। जमा रकम पर छमाही आधार पर ब्याज दिया जाएगा। बॉन्ड पर ब्याज की गणना दो हिस्सों में की जाएगी। इसके तहत 1.5 फीसदी ब्याज फिक्सड होगा।
विज्ञापन


इस पर हर छह महीने के आधार पर रही महंगाई दर (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) को जोड़ दिया जाएगा। बॉन्ड की अवधि पूरी होने के बाद निवेशक मूलधन और उसे मिले ब्याज के साथ अपनी पूंजी निकाल सकेंगे। हालांकि बॉन्ड के जरिए मिली ब्याज की राशि पर निवेशक को आयकर देना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें