फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी ने सौतन का गला घोंटा, फिर जलाया

Mon, 23 Dec 2013 08:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में 9 दिसंबर को सरेराह महिला को जलाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृत महिला की शिनाख्त सादतपुर निवासी अनीता के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में महिला के प्रेमी की बीवी और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उनमें एक बेटा नाबालिग है। पति के प्रेम प्रसंग से नाराज बीवी ने महिला की गला घोटकर हत्या की थी। बाद में पहचान छिपाने के लिए उसे जला दिया।

दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!

पुलिस के मुताबिक 9 दिसंबर की रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि जाफराबाद के अर्जुन नगर में एक अनजान महिला को जिंदा जला दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'

करीब एक सप्ताह की छानबीन के बाद पता चला कि करावल नगर इलाके से अनीता नामक महिला लापता है। जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। पुलिस ने इस आधार पर गुमशुदा महिला के परिवार को शव दिखाया, जिसके बाद उसकी पहचान अनीता के रूप में हुई।

सेक्स से किया मना, प्रेगनेंट बीवी को मारा चाकू

अवैध संबंध
पुलिस को पता चला कि गौतम विहार निवासी राम करण हलवाई से अनीता के अवैध संबंध थे। पुलिस ने राम करण से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि दोनों के संबंधों के बारे में उसकी पत्नी मीरा को पता लग गया था। इसको लेकर उसकी पत्नी से काफी कहासुनी हुई थी।

घर बुलाकर कत्ल
मीरा ने अनीता को सबक सिखाने की ठान ली। घटना वाले दिन मीरा ने अनीता को फोन कर घर बुलाया। बाद में बेटे अमित और एक नाबालिग बेटे के साथ मिल अनीता की हत्या कर दी। उसके शव को अर्जुन नगर ले जाकर जला दिया। वारदात के बाद वह बेटों के साथ वापस घर आ गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें