फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भरवाने जा रहे हैं पेट्रोल, तो पहले पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पूरे देश में रात 8 बजे से लेकर 8.15 बजे तक 15 मिनट के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। यह बंद अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस सांकेतिक बंद का उद्देश्य सरकार का ध्यान खींचना और डीलरों की समस्याओं के बारे में बताना है। इस दौरान पेट्रोल पंप की सारी लाइटें बुझा दी जाएंगी और किसी को भी पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

पेट्रोल पंप डीलरों की यह मांग है कि कीमत तय करने के लिए पॉलिसी बनाई जाए। यह ब्लैकआउट आए दिन खुलते जा रहे पेट्रोल पंपों का विरोध करने के लिए भी है।
विज्ञापन

सरकार करे नुकसान की भरपाई

पेट्रोल पंपों की मांग है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते उन्हें होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार करे। दरअसल, तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से कीमतों में उतार-चढ़ाव से पेट्रोल पंपों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

अगर इस बंद के बाद भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो फिर 31 मार्च से डीलर पेट्रोल का स्टॉक भी मंगाना बंद कर सकते हैं, जिससे डीजल-पेट्रोल की किल्लत हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें