फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकबेरी ने लांच किया स्मार्टफोन पासपोर्ट , कीमत 49,990 रुपये

Mon, 29 Sep 2014 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने इसकी कीमत 49990 रुपये रखी है। पासपोर्ट की प्री-बुकिंग अमेजॉन डॉट इन और ब्लैकबेरी के एक्सक्लूसिव शोरूम पर ग्राहक 10 अक्टूबर तक करा सकते हैं। अमेजॉन पर प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 5000 रुपये का गिफ्ट वाउचर भी अमेजान के जरिए मिलेगा। सोमवार को पासपोर्ट के लांच मौके पर ब्लैक बेरी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील ललवानी ने कहा कि अपनी खास डिजाइन और फीचर के जरिए पासपोर्ट अपनी अलग पहचान बनाएगा।ब्लैक बेरी पासपोर्ट में नया बीबी 10.3 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें बीबी असिसटेंट ब्लेंड और अमेजॉन ऐप स्टोर के भी फीचर दिए गए हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। इसके अलावा पार्सपोर्ट में 4.5 इंच का डिसप्ले है। फोन को प्रमुख रुप से बिजनेस क्लास को देखते हुए पेश किया गया है, जो कि उनकी सभी अहम जरूरतों को पूरा कर सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें