डायनिंग चेन बार्बिक्यू नेशन ने मुंबई में 2006 में शुरुआत की थी और मौजूदा समय में यह सबसे ज्यादा सफल कैजुअल डायनिंग चेन में से एक है।
भारत के तमाम शहरों में चेन के कई आउटलेट हैं। बार्बिक्यू नेशन ने इस सफलता के लिए भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को ध्यान में रखा है।
बार्बिक्यू नेशन ने डायनिंग टेबल पर लाइव ग्रिल्स अथवा सींक पर भूनने के विचार पर आउटलेट खोला था। यह विचार अथवा डू इट योरसेल्फ ने ग्राहकों को कैजुअल डायनिंग चेन की ओर आकर्षित किया।
इसकी वजह से चेन का विस्तार 16 शहरों में 40 आउटलेट्स के तौर पर हुआ है। चेन ने अपना मेन्यू भूमध्यसागरीय, अमेरिकन ओरिएंटल, एशियाई और भारतीय उप महाद्ीप के अनुसार तैयार किया है।
ग्राहक एक निश्चित कीमत का भुगतान कर असीमित बफे से पसंदीदा आयटम ले सकते हैं। सबसे अहम बात यह है कि ग्राहक सिर्फ फूड को लेकर आकर्षित नहीं होते बल्कि उनको लाइव ग्रिलिंग का पूरा माहौल एक नया अनुभव देता है। सींक पर भूनने पर आधारित यह देश की पहली रेस्टोरेंट चेन है, जिसकी इतने बड़े पैमाने पर मौजूदगी है।