फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्या करेंगे माल्या, किंगफिशर हाउस पर बैंकों का कब्जा

Tue, 13 Aug 2013 12:39 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में बैंकों के कंसोर्शियम ने किंगफिशर हाउस का कब्जा अपने अधीन ले लिया है।
विज्ञापन


करीब 7,000 करोड़ रुपये कर्ज की देनदारी वाली बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस का कॉरपोरेट आफिस किंगफिशर हाउस में है।

बैंक के इस कदम से कर्ज में डूबी विजय माल्या की स्वामित्व वाली किंगफिशर एयरलाइंस की मुश्किलें और बढ़ गई है।

पिछले सप्ताह बैंकों की तरफ से कब्जा नोटिस अंधेरी स्थित किंगफिशर हाउस के गेट पर चस्पा कर दिया गया था। अनुमान के मुताबिक इस प्रॉपटी की कीमत 93 करोड़ रुपये है।

किंगफिशर एयरलाइंस यात्रियों से वसूले गए सेवा कर का भुगतान सेवा कर विभाग को जमा करने में भी विफल रही है। इसलिए किंगफिशर की संपत्तियों में कर विभाग भी एक हिस्सेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सेवा कर विभाग के साथ कुछ विवाद है और मामला अदालत के समक्ष है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि यह कितने समय में इन संपत्तियों से अपने पैसे की रिकवरी कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें