फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों ने एनआरआई के लिए बढ़ाई जमा ब्याज दर

Mon, 26 Aug 2013 04:13 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपए की गिरती कीमत को देखते हुए डॉलर में कमाई करने वाले एनआरआई को बढ़ी हुई जमा ब्याज दरों का ऑफर दिया जा रहा है। देश के कई बैंकों ने उनके लिए जमा ब्याज दरों में 0.25 से 0.75 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


देश में रुपए की गिरती कीमत के चलते यह माना जा रहा है कि एनआरआई यहां अपना निवेश बढ़ा सकते हैं। मार्केट ट्रेंड्स के अनुसार वित्त वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में देश में एनआरआई निवेश में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

टीओआई के मुताबिक निजी क्षेत्र के चार बैंकों ने एनआरआई के लिए जमा ब्याज दरों में 0.25 से 0.75 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।

फेडरल बैंक 3-5 साल तक के लिए एनआरआई डिपॉजिट पर 9 फीसदी की दर से ब्याज देगा, जबकि घरेलू लोगों के लिए ब्याज दर 8.75 फीसदी रहेगी। वहीं आईडीबीआई बैंक 9.50 फीसदी की दर ब्याज देगा, जबकि घरेलू लोगों के लिए यह 9 फीसदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सिस और साउथ इंडियन बैंक ने एनआरआई के लिए 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि घरेलू लोगों के लिए ब्याज दर 8.75 फीसदी के स्तर पर रहेंगी।

मार्केट में अगर एनआरआई लोगों ने निवेश बढ़ाया, तो विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने के साथ-साथ रुपए की गिरती कीमत को थामने में भी आसानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें