अमृतसर से भाजपा सांसद सिद्धू आपको बेशक टीवी पर कपिल शर्मा के साथ ठहाके
लगाते दिखाईं देते हों लेकिन उनके लोकसभा क्षेत्र में उनकी गुमशुदगी के
पोस्टर लगे हुए हैं।
अमृतसर में उनकी गैर-मौजूदगी को लेकर वहां से कांग्रेस पार्षद ने उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टर पर कांग्रेस पार्षद ने उनकी गैर-मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं और उनका पता बताने वाले को 2 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
पोस्टर में उन पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने सिद्धू की तरफ से किए गए कई वादों को भी झूठा बताया है।
सिद्धू ने वादा किया था कि शहर की सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। सड़क तो वैसी ही खराब हैं और लेकिन उन्हें करवाने का वादा करने वाले सांसद सिद्धू खुद गायब हैं।
कांग्रेसी पार्षद ने सिद्धू की गुमशुदगी के करीब 10 हजार पोस्टर पूरे शहर में लगाए हैं। गुमशुदगी के ये पोस्टर पूरे शहर
में चर्चा का विषय बने हुए हैं।