फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से आने वाले दूध के आयात पर रोक बढ़ी

Tue, 24 Jun 2014 07:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने चीन से दूध और इससे बनी वस्तुओं के आयात पर लगी रोक को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह रोक अगले वर्ष जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


विदेश व्यापार महानिदेशक की तरफ से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। हालांकि भारत चीन से दूध से बनी वस्तुओं का आयात नहीं करता है, पर यह रोक ऐहतियात के तौर पर लगाई गई है।

इस संबंध में सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चीन से दूध और इससे बने उत्पादों चॉकलेट, कैंडी, कनफैक्शनरी उत्पाद, दूध से बना फूड और मिश्रण के रूप में दूध पाउडर के आयात पर रोक को एक साल और बढ़ाकर अगले वर्ष जून तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक अब यह रोक 23 जून 2015 तक अथवा अगले आदेश, जो भी पहले हो तक जारी रहेगी। चीन से दूध और इससे बने उत्पादों पर सबसे पहले रोक सितंबर 2008 में लगाई गई थी।
विज्ञापन


यह रोक मेलामाइन के पाए जाने की वजह से लगाई गई थी। मेलामाइन का इस्तेमाल प्लास्टिक और उर्वरक बनाने में किया जाता है। इसके बाद इस रोक को बराबर बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें