बजाज ऑटो की जुलाई 2014 में मोटरसाइकिल बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 2,67,814 हो गई। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में 2,46,828 मोटरसाइकिलें बेची थीं।
बजाज ऑटो लिमिटेड के मुताबिक समीक्षाधीन माह में कंपनी का निर्यात 54 फीसदी बढ़कर 1,69,755 हो गई, जो जुलाई 2013 में 1,10,023 था। वाणिज्यिक वाहन कैटेगरी में बीते माह कंपनी की बिक्री 49 फीसदी बढ़कर 51,451 पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने में 34,499 थी।
जुलाई 2014 में कंपनी की कुल बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 3,19,292 हो गई, जो बीते साल जुलाई में 2,81,327 थी।