फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक ने कमाए 1,842 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सिस बैंक का मार्च 2014 में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 18 फीसदी बढ़कर 1,842 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2012-13 की चौथी तिमाही में बैंक ने 1,555 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। समीक्षाधीन जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 10,178.63 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 9,054.72 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


Trending Videos

मारूति का लाभ घटा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया का 31 मार्च 2014 को समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 35.46 फीसदी घटकर 800.05 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 1,239.62 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक समीक्षाधीन जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 9.48 फीसदी घटकर 11,818.13 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 13,056.26 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कहना है कि कम उत्पादन, बिक्री के प्रमोशन का खर्च बढ़ने और उत्पाद शुल्क में कमी के चलते डीलरों को स्टॉक का मुआवजा देने का असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा है। कंपनी बोर्ड ने समाप्त वित्त वर्ष के लिए 240 फीसदी अर्थात 12 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है। कंपनी के शेयर का अंकित मूल्य पांच रुपये है।
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक का लाभ 15% बढ़ा

आईसीआईसीआई बैंक के लाभ पर सुस्त अर्थव्यवस्था का असर पड़ा है। वित्त वर्ष 2013-14 की चौथी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 2,652 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो 2012-13 में इसी अवधि के दौरान 2,532.21 करोड़ रुपये था।

वहीं, पूरे वित्त वर्ष में बैंक का शुद्ध लाभ 18 फीसदी बढ़कर 9,810 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जो वित्त वर्ष 2012-13 में 8,325 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक का शुद्ध एनपीए वित्त वर्ष 2013-14 की चौथी तिमाही में 0.97 फीसदी बढ़ा है, जो कि 2012-13 में इसी अवधि के दौरान 0.77 फीसदी बढ़ा था। बीती तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 14.5 फीसदी बढ़कर 4,356 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक की ब्याज आय 3,803 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें