फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के को पटाने के चक्कर में वो बन गई वर्ल्ड चैम्पियन!

विज्ञापन
विज्ञापन
25 साल की लारा पॉट्स ने कभी भी जिंदगी में डम्बल नहीं उठाए थे। लेकिन जिम चलाने वाले फिटनेस ट्रेनर से मिलने के बाद लारा का दिल उस पर इस कदर फिदा हो गया कि उसने भी जिम ज्वाइन करी लिया।
विज्ञापन


ट्रेनर से रोज मिलने के लिए उसने जिम ज्वाइन कर लिया। उसे लगा कि इस तरह से वो उसके आस-पास रह सकेगी।

लेकिन थोड़ी ही दिनों बाद ट्रेनर ये समझ गया कि लारा उसे चाहती है। तभी उसने उसके सामने रख दी एक अजीबोगरीब शर्त।
Trending Videos

फिट बॉडी होनी चाहिए

ट्रेनर ने लारा को दो टूक शब्दों में कह दिया कि अगर वो उसकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती है तो उसे एकदम परफेक्ट फिगर पानी होनी।

होने वाले ब्वायॅफ्रेंड की इस शर्त के आगे लारा हार गई और उसे जिम को गंभीरता से लेना शुरू करना पड़ा।

फिट बॉडी बनाने के चक्कर में लारा ने घंटों जिम में बिताना शुरू कर दिए। धीरे-धीरे एक वक्त ऐसा आया जब उसका मन जिम में पूरी तरह से लग गया और वो एक फिटनेस फ्रीक बन गई।
विज्ञापन

पहुंची वर्ल्ड चैम्पियनशिप

जिम में वेट लिफटिंग करके वो इतनी फिट हो गई कि वो धीरे-धीरे बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगी।

ऐसी प्रतियोगिताओं में वो न केवल हिस्सा लेती ब‌ल्कि उन्हें जीतती भी। आने वाले दिनों में वो ग्रीस में होने जा रहे वर्ल्ड अमेचर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चुनी गई है।

अगर उसने वहां जॉनी नाम की लड़की को हरा दिया, तो वो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत जाएगी। उसकी इस उपलब्धि से उसका ब्वॉयफ्रेंड इतना खुश है कि वो जल्द ही उससे शादी करने जा रहा है।

टीचर की दरिंदगीः 90 बच्चों का किया यौन शोषण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें