ट्रेन रद्द होने की स्थिति में अब यात्रियों को कन्फर्म्ड ई-टिकट का पैसा वापस पाने के लिए टिकट डिपॉजिट रिसीट (टीडीआर) भरने की जरूरत नहीं है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब कन्फर्म्ड या फिर आरएसी ई-टिकट धारकों को ऑटोमैटिक रिफंड देने की तैयारी कर ली है।
कहने का मतलब यह है कि ऐसे यात्रियों के एकाउंट में रिफंड सीधे आ जाएगा उन्हें अब वेबसाइट पर मगजमारी की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही रिफंड की नई प्रणाली काम करने लगेगी क्योंकि अभी इसके लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव हो रहे हैं।
ट्रेन रद्द की दशा में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी रिजर्वेशन काउंटर से लिए गए टिकट के मामले में मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक ही रिफंड मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया है, ‘ट्रेन रद्द होने पर रिफंड का नया तरीका आज ढूंढ लिया गया है।