फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में तेजी से बाजार को मिली बढ़त

Thu, 30 May 2013 06:27 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मोटर्स व महिंद्रा जैसी ऑटो कंपनियों के शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त का रुख किया।
विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 68 अंक की बढ़ोतरी के साथ 20,215.40 अंक पर बंद हुआ, जोकि एक सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर रहा।

एनएसई का निफ्टी 19.75 अंक की बढ़त के साथ 6,124.05 अंक पर बंद हुआ। एमसीएक्स-एसएक्स का प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 42.72 अंक ऊपर 11,990.89 अंक पर बंद हुआ।

तिमाही नतीजे बेहतर रहने के चलते महिंद्रा का शेयर 5 फीसदी तक उछला, जबकि टाटा मोटर्स में 3.5 फीसदी की तेजी रही।

इसके अलावा एनएमडीसी व पीपीसीएल भी बेहतर नतीजों के दम पर क्रमश: दो व 1.25 फीसदी की तेजी में रहे। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज की लांग टर्म रेटिंग में कटौती किए जाने से कंपनी के शेयर में 1.75 फीसदी कमजोरी रही। भारती एयरटेल पर जुर्माने की आशंका से इसे शेयर भी 0.75 फीसदी की गिरावट में रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें