फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जून से दो और नई चीजें हुईं महंगी, जानिए क्या हैं ये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए बिना सब्सिडी वाली गैस की कीमत बढ़ा दी गई है। नई बढ़ोत्तरी के बाद 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में 10.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके बाद नई कीमत 626.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। इससे पहले यह कीमत 616 रुपए प्रति सिलेंडर थी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि साल भर में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर ले लेने के बाद बिना सब्सिडी का सिलेंडर ही मिलता है। सब्सिडी के साथ इसकी कीमत मात्र 417 रुपए है।

इसी क्रम में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। पहले जो सिलेंडर 1,134 रुपए का मिलता था, अब उसके लिए 17 रुपए अधिक यानी 1,151 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन

विमान ईंधन भी हुआ 7.5 प्रतिशत महंगा


विमान ईंधन की कीमतों में सोमवार को 7.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों में भी 10.50 रुपए प्रति सिलेंडर के हिसाब से बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

तेल कंपनियों की इस घोषणा के बाद दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 3,744.08 रुपए प्रति किलोलीटर या 7.54 प्रतिशत बढ़ाकर 53,353.92 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। एयरलाइन की कुल लागत में विमान ईंधन की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी होती है। ऐसे में इस बढ़ोत्तरी से हवाई यात्रा महंगी होने की भी संभावना है।

इससे पहले 1 मई 2015 को भी विमान ईंधन में बढ़ोत्तरी की गई थी। उस समय विमान ईंधन में 0.5 या 272 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी, जिसके बाद नई कीमत 49,609.84 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें