चीन की एक अदालत ने आईपैड व आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल पर 1,65,908 डॉलर का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर यह जुर्माना कथित रूप से बिना लाइसेंस के किताबों के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण बेचने पर लगाया गया है। अदालत ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह कॉपीराइट उल्लंघन के लिए आठ चीनी लेखकों तथा दो कंपनियों को 10.3 लाख युआन (1,65,908 डालर) का भुगतान करे। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने वादियों के वकीलों के हवाले से कहा है कि एप्पल द्वारा उनके कॉपी राइट के उल्लंघन के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।