फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती इन्फ्रा ने पहले दिन ही दी 13% की चोट

Fri, 28 Dec 2012 11:28 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन कंपनियों के लिए टावर लगाने वाली भारती समूह की कंपनी भारती इन्फ्राटेल के शेयर ने घरेलू बाजार में सूचीबद्ध होने के पहले दिन ही निवेशकों को 13 फीसदी की तगड़ी चोट दी है। शुक्रवार को बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग के बाद इसके शेयर लुढ़क गए।
विज्ञापन


बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का  शेयर 200 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ, जबकि एनएसई में इसका भाव 220 रुपये प्रति शेयर रहा। कंपनी ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में संस्थागत और गैर संस्थागत निवेशकों के लिए 220 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया था। बीएसई में 220 रुपये पर कारोबार शुरू करने के बाद भारती इन्फ्राटेल का शेयर 14 फीसदी तक लुढ़का और आखिरकार कर 191.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

एनएसई में यह 188.65 रुपये के निचले स्तर तक लुढ़कने के बाद 13.18 फीसदी की गिरावट के साथ 191 रुपये के भाव पर बंद हुआ। गौरतलब है कि भारती इन्फ्राटेल का यह निर्गम घरेलू बाजार में इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ रहा। इसके बावजूद पहले ही दिन इसके शेयरों में भारी गिरावट ने कंपनियों द्वारा बढ़ा-चढ़ा कर अपने आईपीओ की ईश्यू प्राइसिंग करने के सवाल को एक बार फिर उठा दिया है। सेबी पहले भी कई बार इस पर नाराजगी जता चुका है। सेबी के अध्यक्ष यूके सिन्हा ने इसी सप्ताह ईश्यू प्राइसिंग व आईपीओ डिस्क्लोजर में और पारदर्शिता लाने की जरूरत जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें