एप्पल के संस्थापक सदस्यों स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज्नियाक ने अपने गैरेज में कंपनी के लिए पहला पर्सनल कंप्यूटर बनाया था, जिसे एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति ने 37,020,560 रुपये की भारी कीमत में खरीदा है।
वर्ष 1976 में जब यह कंप्यूटर बनाया गया था, तब इसकी कीमत मात्र 666 डॉलर (लगभग 36 हजार रुपये) थी। उस समय इसमें सिर्फ एक सर्किट बोर्ड था।
खरीदने वालों को कीबोर्ड और स्क्रीन अलग से खरीदना होता था। इसकी खासियत यह है कि इस पर स्टीव वोज्नियाक के हस्ताक्षर हैं।
इसके साथ खरीददार को लकड़ी का कीबोर्ड और स्टीव जॉब्स का पुराना बिल भी दिया गया है। जर्मनी के नीलामी घर ‘ब्रेकर’ के मुताबिक, दुनिया में इस मॉडल के सिर्फ छह कंप्यूटर हैं, जो काम करने योग्य हैं।