फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4जी कनेक्शन के लिए एयरटेल की पेशकश

Mon, 12 Jan 2015 09:12 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप 3जी के मुकाबले पांच गुना अधिक रफ्तार से इंटरनेट पर डाउनलोड करना चाहते हैं, क्या आप आधे घंटे से भी कम समय में 10 सिनेमा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन को 4जी पर अपग्रेड करें।
विज्ञापन


सबसे पहले 4जी को सपोर्ट करने वाले मोबाइल फोन खरीदें। हाल ही में एयरटेल ने माई इंडिया के साथ मिलकर 4जी फोन लांच किया था। कंपनी ने 9,999 रुपये में फोन को 4जी में अपग्रेड करने का ऑफर दिया है।

एयरटेल पर रेडमी नोट 4जी की बुकिंग करने पर ग्राहकों को कई और फायदे कंपनी के तरफ से दिए जाएंगे। रेडमी नोट 4जी की बुकिंग छह शहरों के 133 एयरटेल स्टोर के माध्यम से किया जा  सकता है। उपभोक्ता अपने 2जी, 3जी सिम को यूनिवर्सल सिम व 4जी सिम में बदलवा सकते है।
विज्ञापन


जो ग्राहक एयरटेल के नहीं है वे एयरटेल से जुड़कर यह मजा ले सकते हैं। एयरटेल की 4जी सेवा वर्तमान में कोलकाता, बंगलूरू, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर,  कपूरथला, मोहाली,  पंचकुला, पटियाला, पुणे, नासिक, नागपुर, समेत कुल 16 शहरों में उपलब्ध है।
विज्ञापन




---------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें