फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ सकती हैं एयरटेल, आइडिया व वोडाफोन की कॉल दरें

Wed, 23 Jan 2013 03:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई से हलकान उपभोक्ताओं की जेब काटने की तैयारी अब मोबाइल कंपनियों ने भी कर ली है। बताया जा रहा है कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया अपने मोबाइल कॉल दरों में 100 फीसदी वृद्घि करने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एयरटेल और आइडिया ने कॉल दरों में 100 फीसदी इजाफा किया है, जबकि वोडाफोन ने वॉयस कॉल दरें बढ़ाई हैं। एयरटेल ने अपनी कॉल दरें एक रुपए प्रति मिनट से बढ़ाकर दो रुपए प्रति मिनट कर दी है।

आइडिया की कॉल दरें 1.2 पैसा पर सेकेंड से बढ़कर 2 पैसा प्रति सेकेंड हो गई हैं। वोडाफोन की कॉल दरों में भी वृद्घि हुई है अब तक किसी भी मोबाइल ऑपरेटर ने कॉल दरों में वृद्घि की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें