फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल-मैक्सिस डील में हुआ नियमों का उल्लंघन

Fri, 14 Jun 2013 12:07 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरसेल-मैक्सिस डील में सीबीआई को मलयेशिया से अहम जानकारी मिली है। यह जानकारी इशारा करती है कि इस डील में विदेशी विनिमय नियमों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन


इस डील की जांच के लिए सीबीआई ने मलयेशिया से इस संबंध में जानकारी देने का अनुरोध किया था।

हालांकि सीबीआई सूत्रों का कहना है कि एजेंसी को अभी कुछ प्वाइंट पर स्पष्टीकरण चाहिए, इसलिए विस्तृत जवाब के लिए फिर से मलयेशियाई प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है। इसी के बाद ही चार्जशीट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हमें जो शुरुआती जानकारी प्राप्त हुई है, वह यह संकेत करती है कि विदेशी प्रत्यक्ष निवेश नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन किया गया है।

सीबीआई इस मामले में चार्जशीट दायर करने की योजना बना रही है और मलयेशिया से मिला जवाब इस दिशा में अहम साबित हो सकता है।

सीबीआई ने 2011 में दयानिधि और कलानिधि मारन, मैक्सिस रॉफ मार्शल के अधिकारी और टी आनंदकृष्णन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

सीबीआई ने अपनी जांच में दावा किया था कि तत्कालीन टेलीकॉम मंत्री दयानिधि मारन ने किसी खास को फायदा पहुंचाने की कोशिश की थी।

जांच में इस बात के भी प्रत्यक्ष सुबूत पाए गए हैं कि एयरसेल के पूर्व चीफ शिवशंकरन की फाइलों को जानबूझकर लटकाए रखा गया था।

शिवशंकरन ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन टेलीकॉम मंत्री मारन ने उसकी कंपनी को टेकओवर करने के लिए मैक्सिस ग्रुप को फेवर किया था और बदले में कंपनी ने एस्ट्रो नेटवर्क के माध्यम से मारन परिवार के सन टीवी में निवेश किया था। हालांकि मारन बंधु इन आरोपों को नकारते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें