फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने की मायावती पर अभद्र टिप्पणी

Thu, 13 Jun 2013 10:55 PM IST
गाजीपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जमानिया में एक कार्यक्रम के दौरान वह मायावती के रंग रूप का मखौल उड़ाने पर ही नहीं रुके बल्कि मायाराज में हुए भ्रष्टाचार की तुलना तैमूरलंग, चंगेज खां और अहमद शाह अब्दाली की लूट से कर डाली।

ओमप्रकाश ने यह सब कार्यक्रम के बीच में से उठकर जाते लोगों को रोकने के लिए किया।

पर्यटन मंत्री बुधवार रात जमानिया विस क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल में आयोजित सपा सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सिंह की टिप्पणियां पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय रहीं। इस एक विवादित बयान के अलावा बाकी समय पर्यटन मंत्री सरकार की उपलब्धियों का बखान करते रहे। उन्होंने कहा सपा सरकार ने एक साल में ही पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। हर वर्ग के लोग विकास महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


जमानिया विधान सभा क्षेत्र का जितना विकास हुआ है, उतना सूबे के किसी भी जनपद की तहसील और विधानसभा का नहीं हुआ है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. बहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश को युवा सीएम चला रहे हैं। उनकी सोच सबसे अलग है और उनकी जो योजनाएं हैं, उसमें आने वाले समय में प्रदेश विकास के मामले में सबसे आगे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें