फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में हवाई सफर, 5 लाख टिकट फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करने से पहले ही मलयेशिया की विमानन कंपनी एयरएशिया ने पांच लाख मुफ्त टिकटों का ऑफर पेश किया है।
विज्ञापन


किफायती हवाई यात्रा कराने वाली एयरएशिया भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की अनुमति की प्रतीक्षा कर रही है।

एयरलाइंस ने कुवालालंपुर से कुछ चयनित रूटों पर 18 लाख सस्ते प्रमोशनल सीट की भी पेशकश की है। एयरएशिया के मुताबिक इस ऑफर के तहत अगले साल एक अक्तूबर से 30 अप्रैल की अवधि के दौरान हवाई यात्रा के लिए बुकिंग दो मार्च तक की जा सकेगी।

इस स्कीम के तहत कोच्चि, कोलकाता, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और बंगलूरू से कुवालालंपुर तक यात्रा के लिए किराया 6,999 रुपये से शुरू होगा। चेन्नई से बैंकाक के लिए किराया फिक्स 7,999 रुपये रखा गया है। प्रमोशन ऑफर के तहत मलयेशिया के अलावा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में सिंगापुर, जकार्ता, बानडंग, मेडान, बाली, बैंकाक, नाम पेन्ह आदि की यात्रा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर सस्ता हुआ हवाई सफर

इस बार की गर्मियों में देश में ही हवाई यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। स्पाइसजेट ने अपने सुपर समर सेल ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों के यात्री किराये में 75 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है तो गोएयर ने भी 26 फरवरी तक बुकिंग कराने पर किराये में 70 फीसदी तक की छूट का ऑफर दिया है।

इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस ने भी चुनिंदा रूटों पर सस्ते टिकट की पेशकश की है। पिछले एक महीने में यह तीसरा मौका है जब स्पाइसजेट ने किराये में छूट का ऐलान किया है।

स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार, यह सुविधा एक अप्रैल से 30 जून के बीच यात्रा करने वालों को ही मिलेगी। इसके लिए 24 से 26 फरवरी के बीच टिकट बुक करानी होगी।

कंपनी का कहना है कि चूंकि यह छूट मूल किराये पर है, इसलिए टिकट पर लगने वाले सभी अतिरिक्त कर और शुल्क यात्रियों को वहन करने होंगे। हालांकि कंपनी ने छूट वाले टिकटों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें