फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्या है Air India की ई-सुपर सेवर योजना

Wed, 21 Oct 2015 08:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया के इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है कि अब वे भी लोकप्रिय ई सुपर सेवर योजना का भी लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


यह सुविधा 1 नवंबर 2015 से शुरू हो रही है। एयर इंडिया से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक ई सेवर योजना की शुरूआत बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए की गई थी। घरेलू मार्गों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत दो श्रेणी रखी गई है।

पहली 750 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए और दूसरी इससे ज्यादा की दूरी के लिए। दोनों श्रेणियों में ग्राहकों को 4, 8 और 12 कूपनों का बुकलेट जारी की जाती है।
विज्ञापन


इन बुकलेटों के कूपन से वे संबंधित किलोमीटर के दायरे की घरेलू उड़ानों में सीट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

25 किलो का फ्री चेक-इन बैगेज सुविधा

एयर इंडिया के मुताबिक इकोनॉमी क्लास में 750 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 4 कूपन वाले बुकलेट की कीमत 18,000 रुपये, 6 कूपन वाले बुकलेट की कीमत 34,000 रुपये और 12 कूपन वाले बुकलेट की कीमत 48,000 रुपये रखी गई है।

750 किलोमीटर से अधिक दूरी वाली श्रेणी में 4 कूपन वाले बुकलेट की कीमत 24,000 रुपये, 8 कूपन वाले बुकलेट की कीमत 46,000 रुपये जबकि 12 कूपन वाले बुकलेट की कीमत 66,000 रुपये रखी गई है।

इन बुकलेटों की बिक्री सिर्फ एयर इंडिया की बेवसाइट से ही होती है। इन कूपनों के जरिए बुक कराए गए टिकटों पर भी प्रति यात्री 25 किलो का फ्री चेक-इन बैगेज सुविधा मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें