फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के खर्च में कटौती की कोशिशें तेज

Thu, 03 Jan 2013 10:16 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर महीने करीब चार सौ करोड़ रुपये का घाटा उठा रही एयर इंडिया के खर्चों में कटौती की कोशिशें सरकार ने तेज कर दी हैं। नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने एयर इंडिया के खर्च में कमी लाने और मौजूदा संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के बारे में सुझाव देने के लिए पांच सदस्यों की एक समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के प्रोफेसर रविंद्र ढोलकिया करेंगे। एयर इंडिया के संयुक्त प्रबंध निदेशक नासिर अली इससे सदस्य सचिव के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन

 
समिति को अपनी रिपोर्ट देने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। यह समिति विश्व की अन्य एयरलाइनों द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों और एयर इंडिया की मौजूदा कार्यप्रणाली के आधार पर खर्चों में कटौती के सुझाव देगी। सरकार विदेशों में एयर इंडिया के ऑफिसों के खर्च में कमी के साथ-साथ मौजूदा क्षमता के बेहतर इस्तेमाल से घाटे को कम करने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें