फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले एयर इंडिया देगी पूरा बकाया वेतन

Wed, 07 Nov 2012 12:00 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को वेतन न मिलने से बिगड़ी किंगफिशर एयरलाइंस की स्थिति से सबक लेते हुए सरकार ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को दीपावली से पहले पूरा बकाया वेतन देने का फैसला किया है। बकाया वेतन के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने एयर इंडिया को निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों हर महीने समय पर वेतन दे।
विज्ञापन


मंगलवार को अजित सिंह ने एयर इंडिया के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि एयरलाइंस की छवि और क्षमता को सुधारने के लिए कर्मचारियों को समय पर वेतन देना बेहद जरूरी है। इसी से एयरलाइंस का प्रदर्शन सुधरेगा और सरकार से मदद मिल पाएगी।

नागर विमानन मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने सभी कर्मचारियों को सितंबर और अक्तूबर के पूरे बकाया वेतन का भुगतान दीपावली से पहले करने का फैसला किया है। इसी के साथ लाइसेंस वर्ग के कर्मचारियों को मई और जून तक का पीएलआई भी दिया जाएगा। जबकि गैर लाइसेंस श्रेणी के कर्मचारियों को पीएलआई की बकाया राशि नवंबर के आखिर तक मिल जाएगी। वेतन और भत्तों के भुगतान पर एयर इंडिया करीब 430 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें