फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया भी वसूलेगी मनपसंद सीट पर शुल्क

Wed, 22 May 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने भी पसंदीदा सीटों की प्री-बुकिंग पर अतिरिक्त शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यात्रा के अलावा सात अन्य सेवाओं पर अतिरिक्त शुल्क वसूलने की छूट मिलने के बाद एयरलाइनों में कमाई की होड़ मची है। हैरानी की बात है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस में बीच वाली सीट की प्री-बुकिंग के लिए भी 100 से 200 रुपये देने होंगे।

उल्लेखनीय है कि इंडिगो एयरलाइंस ने भी मिडिल सीट की प्री-बुकिंग पर 100 रुपये वसूलना शुरू कर दिया था। बाद में मामला तूल पकड़ने के बाद इंडिगो ने फैसला वापस ले लिया।
विज्ञापन


ट्रेवल एजेंटों को दी जानकारी में एयर इंडिया ने बताया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की घरेलू उड़ान में आगे की दो पंक्तियों में सीट की प्री-बुकिंग पर 400 रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे, जबकि तीसरी से छठी पंक्ति की सीटों के लिए मूल किराए के अलावा 300 रुपये देने होंगे।

इस तरह इंटरनेशनल उड़ानों में शुरू की दो पंक्तियों की सीटों के लिए 750 रुपये और तीसरी पंक्ति से लेकर छठी पंक्ति की सीट के 500 रुपये अतिरिक्त लगेंगे। इनके अलावा बाकी सभी पंक्तियों में विंडो सीट की प्री-बुकिंग 300 रुपये में होगी।
विज्ञापन


एक ओर जहां नागर विमानन मंत्रालय निजी एयरलाइनों को पसंदीदा सीटों की तादाद सीमित रखने की तसीहत दे रहा है, वहीं खुद सरकारी एयरलाइन बीच वाली सीट की प्री-बुकिंग पर भी शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।

छूट मिलने के बाद एयर इंडिया ने ही सबसे पहले फ्री बैग का वजन 20 किलो से घटाकर 15 किलो करने और ज्यादा सामान पर शुल्क वसूलने का फैसला किया था।

इंडिगो नहीं वसूलेगी सभी सीटों पर चार्ज
बीच की सभी सीटों की प्री-बुकिंग पर शुल्क वसूलने का मामला तूल पकड़ने के बाद इंडिगो ने अपना फैसला बदल दिया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इंडिगो में पहली, 12वीं और 13वीं पंक्ति की सीटों को छोड़कर बाकी किसी मिडिल सीट के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह फैसला यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इंडिगो ने भी मिडिल सीट की प्री-बुकिंग पर 100 रुपये वसूलना शुरू कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें