रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा देश के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) होंगे।
1976 बिहार कैडर के अधिकारी शर्मा विनोद राय की जगह लेंगे।
राय साढ़े पांच का कार्यकाल पूरा कर बुधवार को रिटायर हो रहे हैं।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि राष्ट्रपति ने आईएएस शशिकांत शर्मा को देश का नया कैग नियुक्त किया है।
इसमें कहा गया है कि यार्क यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्रीधारी शर्मा 23 मई को अपना पद संभालेंगे। उन्हें बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विनोद राय की तरह शर्मा ने भी वित्त सेवा विभाग में सचिव के रूप में काम किया है। कैग की नियुक्ति छह साल या फिर 65 साल की आयु पूरी होने तक होती है।