फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छिड़ेगी सस्ते हवाई किराए की होड़

Tue, 22 Jan 2013 11:12 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल टिकट के खर्च में हवाई यात्रा का लुत्फ उठाने का मौका अब भले न मिले लेकिन अगले तीन महीनों में आप सस्ती हवाई यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं। पिछले एक साल के दौरान हवाई यात्रियों की तादाद में आई कमी से घबराई एयरलाइंस ने एक बार फिर सस्ते किराए की पेशकश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
हाल ही में स्पाइस जेट की ओर से 2,013 रुपये में दस लाख घरेलू हवाई टिकटों की बिक्री की पेशकश के बाद अब एयर इंडिया ने चुनिंदा उड़ानों के हवाई किरायों में कमी का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि स्पाइस जेट के ऑफर की कामयाबी को देखते हुए बाकी एयरलाइंस भी एक बार फिर सस्ते किराए की पेशकश कर सकती हैं। सोमवार मध्यरात्रि से एयर इंडिया ने भारत से बैंकाक, सिंगापुर, शंघाई, सियोल और हांगकांग के लिए सस्ते किराए का ऐलान किया है।

यह ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक की बुकिंग और 31 मार्च से पहले की उड़ानों पर लागू होगा। एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि एयरलाइंस की कोशिश अपने किराए बजट एयरलाइंस के बराबर रखने की है। हालांकि, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) एयरलाइंस को आपसी प्रतिस्पर्धा में सस्ते किराए की पेशकश से आगाह कर चुका है। लेकिन, स्पाइस जेट ने 2,013 रुपये में टिकटों की बिक्री कर प्राइस वार की शुरुआत कर दी है। माना जा रहा है कि हवाई यात्रियों को अपनी तरफ खींचने की होड़ में इंडिगो और गोएयर भी किराए में छूट के ऑफर ला सकती हैं।
विज्ञापन


इसी बीच, नागर विमानन मंत्रालय हवाई किरायों की न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय करने और इनके निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही इस बारे में मंत्रालय की ओर से औपचारिक घोषणा की जा सकती है। डीजीसीए से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विमानन क्षेत्र की वित्तीय स्थिति को मद्देनजर रखते हुए एयरलाइंस को सस्ते किराए की होड़ में न पड़ने का सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें