फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 990 रुपए में करिए प्लेन में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया ने कहा कि अपने यात्रियों को मात्र 990 रुपए में बेंगलुरू से गोवा तक का सफर कराएगी। इसमे सभी तरह के टैक्स को शामिल किया गया है। कंपनी अभी बेंगलुरु-गोवा मार्ग पर ही उड़ानों की सर्विस देगी और सभी करों समेत इसका किराया 990 रुपए होगा।
विज्ञापन


एशिया में सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस ने कहा कि उड़ानों के लिए टिकट की बिक्री शुक्रवार शाम से शुरू हो जाएगी। एयर एशिया इंडिया एयर एशिया, टाटा संस और अरुण भाटिया की टेलिस्ट्रा ट्रेड प्लेस का संयुक्त उपक्रम है।

गुरुवार को फर्नांडिस ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि एयर एशिया की पहली उड़ान 12 जून से शुरू होगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस उड़ान का रूट क्या होगा, क्योंकि कंपनी ने चेन्नई को अपना कार्यालय बनाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

12 जून से शुरू होगी एयर एशिया की उड़ान

अभी देश के अंदर एविएशन इंडस्ट्री में इंडिगो, स्पाइसजेट, गो एयर सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इनके अलावा जेट एयरवेज और सार्वजनिक एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया पूर्ण परिचालन वाली कंपनियां हैं।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी मिट्टू शांडिल्य ने कहा कि 12 जून को कंपनी का ए320 विमान उसकी पहली नियमित उड़ान भरेगा।

शांडिल्य ने कहा कि एयरएशिया की बुकिंग शुक्रवार शाम से शुरू हो जाएगी और रात साढ़े नौ बजे तक वेबसाइट पर किराया सूची उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा सामूहिक लक्ष्य है कि हर भारतीय को हवाई यात्रा करने का मौका मिले। इस वर्ष के अंत तक दस विमानों के बेड़े के साथ हम देश के दस शहरों को जोड़ने की उम्मीद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें