फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर तक पहुंची एयर एशिया और स्पाइसजेट की तकरार

Mon, 29 Sep 2014 08:59 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में एयर एशिया और विस्तारा एयरलाइंस की एंट्री ने एविएशन क्षेत्र में हलचल मचा दी है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) की सदस्यता से इंकार के बाद एयर एशिया समूह के सीईओ टोनी फर्नांडिस भारतीय एयरलाइनों की उनके खिलाफ लामबंदी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। एविएशन जगत की यह तकरार अब ट्विटर तक पहुंच चुकी है। स्पाइसजेट के सीईओ संजय कपूर ने ट्विटर पर एक नई एयरलाइंस की सीटें फुल होने के दावों पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


वित्तीय हालत खराब होने के बावजूद पिछले कुछ समय से स्पाइसजेट सस्ते किराए का ऑफर देकर यात्रियों को लुभाने में जुटी है। एयरलाइंस के सीईओ संजय कपूर ने नई एयरलाइनों के दावों पर सवाल उठाते हुए ट्विट किया है कि देश में आ रही एक नई एयरलाइंस हर महीने अपनी रणनीति बदल रही है। जुलाई में उन्होंने दो महीने की बुकिंग फुल होने का दावा किया था, लेकिन वेबसाइट पर चेक करें तो इस दावे का झूठ सामने आ जाएगा।

इससे पहले एयर एशिया समूह के प्रमुख टोनी फर्नांडिस ने भारतीय एयरलाइंस के संगठन एफआईए के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की थी। एयर एशिया को हाल ही एफआईए ने सदस्यता देने से इंकार कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से टोनी भारतीय एयरलाइंसों पर एयर एशिया इंडिया की राह में अड़चनें पैदा करने के आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, एयर एशिया इंडिया और टाटा व सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उद्यम वाली विस्तारा एयरलाइंस के खिलाफ एफआईए ने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। आने वाले दिनों में पहले से जमी भारतीय एयरलाइंस और यात्रियों को लुभाने को बेताब नई एयरलाइनों के बीच टकराव और तेज हो सकता है। इसका सीधा फायदा हवाई यात्रियों को मिलेगा। सस्ते किराए के साथ-साथ एविएशन क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं और कनेक्टिविटी बढ़ाने की होड़ भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें