फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में चार माह बाद आई सबसे बड़ी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और घरेलू स्तर पर इनफोसिस सहित कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार में चार महीने की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 321.13 अंक फिसल कर 24,234.15 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 94 अंक गिरकर 7,235.65 अंक पर रहा।

इनफोसिस के सीईओ पद की दौड़ में शामिल बीजी श्रीनिवास के बुधवार को कंपनी से इस्तीफा देने के बाद कंपनी के शेयर में 7.81 फीसदी की गिरावट आई। इसके चलते पूरे आईटी समूह में 3.44 फीसदी की गिरावट रही।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान किन कंपनियों को हुआ घाटा?

बीएसई में हेल्थकेयर को छोड़कर सभी समूह गिरावट में रहे। घाटा उठाने वाले प्रमुख शेयरों में इनफोसिस, ओएनजीसी, विप्रो, भेल 2.23, सिप्ला, कोल इंडिया, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, एयरटेल, एचडीएफसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, एसएसएलटी, मारुति और आईटीसी शामिल रहे। मुनाफे वाले शेयरों में हिंडाल्को, महिंद्रा, डा रेड्डीज, सन फार्मा, एनटीपीसी, टीसीएस और एक्सिस बैंक शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें