फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड वैध प्रमाण

Thu, 22 Aug 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने बैंक खाता खोलने के लिए आधार कार्ड को वैध दस्तावेज बताया है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) नियमों के तहत आधार कार्ड पूरी तरह से वैध है।
विज्ञापन


वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीणा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने भी आधार कार्ड को केवाईसी नियमों के तहत वैध माना है।

आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि छोटे खाते खोलने के लिए बिना किसी रोक-टोक के आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीआई द्वारा जारी पत्र को वैध दस्तावेज मानें।

इसके साथ ही आरबीआई ने यह सलाह भी दी है कि अगर आधार कार्ड में दिया गया पता और खाताधारक द्वारा दिया गया पता एक ही हो तो इसे पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के दोनो के तौर पर स्वीकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें