फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने वालों के लिए 'आधार' से जुड़ी खबर

Fri, 01 May 2015 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट को आधार कार्ड के साथ जोड़ने की योजना जल्द ही शुरू होने वाली है। पासपोर्ट ऑथारिटी ने तय किया है कि आवेदकों की सारी जानकारियां अब आधार कार्ड से क्रॉस चेक की जाएंगी। ऑथारिटी पहले इसे रीजनल ऑफिस दिल्ली के प्रयोग में लाएगी, जिसके बाद इसे पूरे देश में लागू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि जिसके पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ सुरक्षा जांच का एक और तरीका है। विदेश मंत्रालय का मानना है कि आधार कार्ड के पासपोर्ट से जुड़ जाने के बाद इसकी गुणवत्ता बढ़ जाएगी।

फिलहाल दिल्ली केन्द्र के क्षेत्राधिकार में आने वाले कुछ सेवा केन्द्रों पर इसका परीक्षण चल रहा है, जिसके कुछ ही दिनों में पूरा होने की संभावना है। इस नई प्रणाली के लिए दिल्ली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पासपोर्ट आफिसों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जब आवेदक अपने पासपोर्ट के लिए अपनी बायोमेट्रिक छाप देंगे, तो वह आधार कार्ड के सर्वर से उसे स्कैन करेगा और आवेदकों द्वारा प्रस्तुत ब्यौरे तथा अन्य विवरणों के साथ उसे प्रमाणित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें