फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस बैंक में भारतीयों के जमा हैं 13 हजार करोड

Fri, 15 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्विस बैंकों में रखे भारतीयों का धन 2011 के अंत में 2.18 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 12,740 करोड़ रुपये) था। पिछले पांच साल में यह पहला मौका है जब भारतीयों के धन में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन



स्विस बैंकों की सालाना पुस्तिका में स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) ने खुलासा किया है कि भारतीय नागरिकों तथा संस्थानों ने सीधे 2.025 अरब स्विस फ्रैंक स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा कराए हैं, जबकि उनके 15.8 करोड़ स्विस फ्रैंक संपत्ति प्रबंधकों के माध्यम से रखे गए हैं।

स्विस अधिकारियों ने यह आंकड़ा आधिकारिक रूप से जारी किया है। वैसे इन आंकड़ों में भारतीयों द्वारा कथित तौर पर रखे गए काले धन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही एसएनबी के आधिकारिक आंकड़े में उस राशि को भी शामिल नहीं किया गया है, जो भारतीयों अथवा अन्य देशों के नागरिकों ने दूसरों के नाम पर स्विस बैंकों में जमा करा रखा है।
विज्ञापन


इस तरह से जमा कराई गई राशि के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई अनुमान नहीं लगाया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि स्विस बैंकों में इस तरह जमा कराई गई राशि 20 से 25 अरब डालर के करीब है।

एसएनबी के आंकड़ों के अनुसार भारतीयों द्वारा स्विस बैंकों में रखे गए धन में इससे पहले 2006 में करीब एक अरब स्विस फ्रैंक की वृद्धि हुई थी और उस समय यह 6.5 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 40,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया था, लेकिन 2010 के अंत में यह घटकर एक तिहाई रह गया।

वर्ष 2011 में इसमें करीब 3,500 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। पिछले महीने संसद में काले धन पर पेश श्वेत पत्र में भी कहा गया है कि स्विस बैंकों में भारतीय नागरिकों के धन में 2006 की तुलना में कमी हुई है। 2006-2010 के दौरान इसमें 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें