फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईपी के आंकड़ों से उछला शेयर बाजार

Tue, 12 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल के जारी आईआईपी आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 194.79 अंक ऊपर 18,682.80 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 61.80 अंक उछलकर 5115.90 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 98 अंकों की गिरवाट के साथ 16,570 पर खुला, जबकि एनएसई का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 39 अंक गिरकर 5,015 पर खुला।

इधर पांचवें दिन भी रूपये में गिरावट का सिलसिला दर्ज किया गया। इंटरबैंक एक्सचेंज मार्केट में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 17 पैसे की कमजोरी देखी गई। फिलहाल रूपया 17 पैसा टूटकर 55.91 के स्तर पर बना हुआ है।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे बाजार
आईआईपी आंकड़ों के जारी होने के बाद दोपहर एक बजे सेंसेक्स 99.93 अंकों की तेजी के साथ 16,767.94 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 31.85 अंक चढ़कर 5,085.95 पर था।

अप्रैल में आईआईपी 0.1 फीसदी रही है। जबकि मार्च में आईआईपी -3.5 फीसदी रही थी। जानकारों के मुताबिक आईपीआईपी आंकड़ों के बाद आरबीआई द्वारा दरें घटाए जाने की संभावना बढ़ने से बाजार में रिकवरी आई है।

सुबह 9.30 बजे बाजार
मंगलवार सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 31.14 अंकों की गिरावट के साथ 16,636.87 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 15.45 अंक लूढ़क कर 5,038.65 पर था।

बैंक, रियल्टी, मेटल के शेयरों में तेजी
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंक, रियल्टी, मेटल, पीएसयू, ऑटो, ऑयल एंड गैस शेयरों में तेजी रही। एफएमसीजी, हेल्थकेयर, पावर, आईटी, तकनीकी शेयर गिरे। कैपिटल गुड्स शेयरों में भी कमजोरी देखी गई।

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को, गेल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, गेल, बजाज ऑटो, एसबीआई, सिप्ला, इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एलएंडटी में मजबूती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें