फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल की गिरती कीमत अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद

Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल की कीमत और अर्थव्यवस्था की बुरी हालत के चलते विरोध झेल रही केद्र सरकार के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज उम्मीद जताई है कि सामान्य मानसून और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिर रही कच्चे तेल की कीमतों से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। गौरतलब है कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में विकास दर गिरकर पिछले 9 साल में सबसे निचले स्तर 6.5 फीसद पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


इन बातों को देखते हुए देश के मंदी की चपेट में आने की आशंका जताई जाने लगी है। हालांकि सरकार लगातार इन आशंकाओं से इनकार करती रही है। सीबीईसी की वार्षिक बैठक में प्रणब ने कहा कि इस बार भी दक्षिण पश्चिम मानसून के समान्य रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरती कीमत भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें